Featured Post

दुआ ए नूर - दिल में और बदन में नूर हासिल करने की दुआ

बिस्मिल्लाहिर रहमानिर्रहीम
----
✦ दुआ ए नूर - दिल में और बदन में नूर हासिल करने की दुआ
------------
✦ रसूल-अल्लाह सल-अल्लाहु अलैही वसल्लम अपनी दुआ में ये फरमाया करते थे 
एह अल्लाह , मेरे दिल में नूर पैदा कर, 
मेरी नज़र में नूर पैदा कर,
मेरे कान में नूर पैदा कर,
मेरे दाईं तरफ  नूर पैदा कर,
मेरी बाईं तरफ  नूर पैदा कर,
मेरे उपर  नूर पैदा कर,
मेरे नीचे पैदा कर 
और मुझे नूर आता फरमा 
------------
सही बुखारी जिल्द 7, 6316
----------

Comments